फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   JE accused of conspiring to hide corruption in chitrakoot

चित्रकूट: भ्रष्टाचार छिपाने को जेई पर साजिश रचने का आरोप

Sun, 27 Sep 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
JE accused of conspiring to hide corruption in chitrakoot
राजापुर (चित्रकूट)। ग्राम पंचायत सूरसेन में जल निगम के जेई पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। हमले में नामजद लोगों का कहना कि सरकार की तीन करोड़ 71 लाख रुपये की परियोजना में घटिया निर्माण का विरोध करने पर जेई ने साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपियों में शामिल राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि सुरसेन में टंकी के निर्माण के दौरान विवाद की जानकारी होने पर वह शनिवार को वहां गए थे। जल निगम के जेई शशिकांत सिंह से परियोजना संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के रमेश तिवारी, सोनू मिश्रा उर्फ वेदप्रकाश, सत्यवीर सिंह और कुलदीप गौतम ने घटिया निर्माण कार्य की शिकायत कर रोक लगवाने की मांग की थी। इसके बाद सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मुख्यालय लौटते समय जेई ने भ्रष्टाचार छिपाने को साजिश रची और फर्जी मामला दर्ज करा दिया। रविवार को जानकारी हुई तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इनका कहना है कि फर्जी मामला वापस न लिया गया तो आंदोलन करेंगे।
उधर, जेई ने बताया कि रमेश तिवारी और सोनू मिश्रा उर्फ वेदप्रकाश निर्माण कार्य में बाधा डालकर कई बार रंगदारी मांग चुके हैं। इन लोगों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाकर ठेकेदार से भी रंगदारी मांगी थी।शनिवार को इसी मामले को लेकर विवाद हुआ और रास्ते में मेरे ऊपर हमला कर दिया गया।

थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सुरसेन व अन्य घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed