{"_id":"d8cbcdf56ed807777b294fd1e420374c","slug":"jalpa-devi-temple-devotees-surge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जालपा देवी मंदिर में भक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालपा देवी मंदिर में भक्तों का रेला
Jalpa Devi temple devotees surge
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
राजापुर कसबे में देविनटोला में सालों पुराने जालपा देवी मंदिर में नवरात्र को आस्थावानों की भीड़ रहती है। मान्यता है कि यहां मांगी हुई मनौती अवश्य पूरी होती है।
खास तौर पर संतानप्राप्ति के लिए लोग यहां मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। मनौती पूरी होने पर हलवा-पूरी का भंडारा किया जाता है। राजापुर में देविन टोला के बीच जालपा मां की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है।
बताया जाता है कि पहले यह मूर्ति यहां एक नीम के पेड़ के नीचे थी और जो भी इसकी पूजा अर्चना करता था, उसकी मनोकामना पूरी होती थी।
स्थान की महत्ता होने पर कई साल पहले स्व. हरदेव प्रसाद अग्रवाल ने वहीं बगल में एक मंदिर का निर्माण कराया और मूर्ति की स्थापना उसमें करा दी।
यहीं पर एक भक्त रामविशाल सोनी ने मन्नत मांगने पर नाती की तबीयत ठीक होने के बाद चाहरदीवारी बनवा दी। यहां कसबे के अलावा दूरदराज के गांवों से भी लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
कसबे के अर्जुन कुमार तिवारी ने नवरात्र में यहां की बिजली की साजसजावट का जिम्मा लिया।
कसबे के भोला सोनी, सुभाष अग्रवाल, प्रेमचंद्र जायसवाल आदि ने बताया कि सच्चे मन से मांगी गई कोई भी मनोकामना यहां पूरी हो जाती है।