फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jai Shri Ram echoed throughout the day

Chitrakoot News: दिन भर गूंजा जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed throughout the day
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धर्मनगरी में शोभायात्राएं निकली गईं। मंदिरों में भजन कीर्तन हुआ।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा के हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। भक्तों ने कामदगिरि की परिक्रमा की। संत विपिन विराट महाराज ने डीएम अभिषेक आनंद व एसपी को श्रीराम मंदिर की तस्वीर भेंट की।
गायत्री शक्ति पीठ में रामोत्सव कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के स्वरूप में सजे छात्र-छात्राआें की आरती उतरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। हवन भी हुआ। कार्यक्रम गायत्री शक्ति पीठ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती बालिका के सहयोग से किया गया। डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रदीप, अतुल प्रताप सिंह सहित सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, सहित मातृशक्ति की प्रदेश मंत्री माया देवी व जिला संयोजक संजुला पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रामघाट में नगर पालिका के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शंकर बाजार के कालीदेवी में व्यापारी नेता शानू गुप्ता के नेतृृत्व में कार्यक्रम कर प्रसाद का वितरण किया गया। जितेंद्र गोयल व जितेंद्र दुबे के सहयोग से मंदिर में भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। बस स्टैंड में भंडारे का आयोजन किया गया। नई बाजार में काली देवी मंदिर में प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास महाराज के नेतृत्व में राजाधिराज मंदिर में पूजन हुआ। पुजारी विपिन बिहारी तिवारी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदीप द्विवेदी, अखिलेश त्रिपाठी, पुष्पराज विश्वकर्मा, गुलजारी लाल, शुभम, पुनीत तिवारी, रोहित, राजेश शास्त्री, राजू शास्त्री आदि भक्तजन मौजूद रहे।
उधर, शहर के बेड़ी पुलिया के पास आयुष्मान ग्राम न्यास ट्रस्ट के अपने परिसर मेेंं भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण की मूर्ति की स्थापना की। सवा ग्यारह लाख मंत्रों की सहित हनुमान चालीसा 501 बार पढ़ा गया। रामायण पाठ किया गया। ट्रस्टी आचार्य डॉ. मदन गोपाल वाजपेयी, सचिव अनंतराम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चंद्र्रमौलि मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम कालोनी में सीताराम संकीर्तन, कवि सम्मेलन व भंडारे का आयोजन भाभा कांवेंंट स्कूल में किया गया। इस मौके पर डॉ. मनोज द्विवेदी, चित्रा द्विवेदी, डॉ. वैभव द्विवेदी, गौरव द्विवेदी सहित कवि रामपाल मौजूद रहे।


सिद्धा पहाड़ पर श्रीराम की मूर्ति का अनावरण
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी चित्रकूट के सिद्धा पहाड़ में भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण भव्य कार्यक्रम के बीच किया गया। मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंंत्री प्रतिमा बागरी सहित भाजपा नेता शामिल रहे। इसी सिद्धा पहाड़ में श्रीराम ने राक्षसों का वध करने के लिए कसम खाई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed