फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jai-Jai Shri Ram resonated in Dharmanagari

धर्मनगरी में गूंजता रहा जय-जय श्रीराम

Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jai-Jai Shri Ram resonated in Dharmanagari
श्रीरामनवमी पर धर्मनगरी के रघुवीर मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाते भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रामनवमी पर्व पर मठ मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में भय प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... व घंटे घड़ियाल की गूंज में भक्त भक्तिभाव में डूब गए। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। धार्मिक कार्यक्रम के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। घरों में भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव शहर सहित राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, बरगढ़, खोही, सरैंया, खंडेहा, रामनगर आदि स्थानों पर मनाया गया।
विज्ञापन

रामनवमी पर्व में भगवान श्रीराम की तपोभूमि में श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मठ मंदिरों में मनाया गया। प्रमुखद्वार कामदगिरी, तुलसीपीठ, पंजाबी आश्रम, भरतमंदिर, सती अनुसुइया आश्रम, जानकीमहल, निर्मोेही अखाड़ा, सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर मनाया गया। जहां दिन के 12 बजते ही घंटा घड़ियाल बजने लगे। जय श्रीराम के नारे भक्त लगाने लगे।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की मूर्ति को मंत्रोउच्चारण के बीच दूध, दही से स्नान कराया गया। इसके बाद विधि विधान से पूजा पाठ की गई। तुलसीपाठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के नेतृत्व में पूजा पाठ की गई। कामदगिरी प्रमुखद्वार के संत मदन दास, भरत मंदिर में महंत दिव्यजीवदास, पंजाबी आश्रम में महंत राजकुमारदास और रघुवीर मंदिर जानकीकुंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed