{"_id":"650c80170716dd997c0ca5d6","slug":"jaharkhuraan-ran-away-with-cash-and-jewelery-from-father-in-law-and-daughter-in-law-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1780-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ससुर बहू से नकदी व जेवर लेकर भागा जहरखुरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ससुर बहू से नकदी व जेवर लेकर भागा जहरखुरान
Thu, 21 Sep 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बहू को लेेकर घर जानेे के लिए चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन आए ससुर और बहू को जहरखुरान ने चाय के साथ नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद नकदी व चांदी के जेवर लेकर भाग गया। सूचना पर जीआरपी ने दोनों को अर्ध बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
छतरपुर निवासी ससुर नारायण दास (45) पुत्र ऊदल बुधवार को कर्वी कोतवाली अंतर्गत चकौंध गांव से बहू रानी देवी (30) पत्नी सुुखदीन को लेकर रेलवे स्टेशन आया। ट्रेन के छूटने पर स्टेशन में ही ठहरकर दूसरी टे्रेन का इंतजार कर रहे थे। देर रात्रि में जहरखुरान उनके पास आया और काफी देर तक बैठकर बातचीत करता रहा। इसके बाद जिद कर चाय पिलाई।
चाय में नशीला पदार्थ होने से रानी कुछ देर में बेहोश हो गई। ससुर शौच क्रिया के लिए शौचालय जानेे लगा, लेकिन रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गया। जहरखुरान ने गले में पहने चांदी की माला, पायल, नकद 12 सौे रुपए लेने के बाद बेहोश पड़े ससुर के जेब से भी तीन हजार रुपए निकाल कर भाग गया।
विज्ञापन
यात्रियों ने दोनों को बेहोशी हालत में देखा तो जीआरपी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने आनन फानन दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती् कराया। कागजात के आधार पर चकौंध गांव में परिजनों को जानकारी दिया। अस्पताल में होश आने पर दोनो ने सारी दास्तां बताई है।