{"_id":"6a10a4e0afeb076b6b0e5f04","slug":"jagadguru-shankaracharyas-cow-protection-tour-will-come-to-chitrakoot-on-26th-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-131486-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जगद्गुरु शंकराचार्य की गौ संरक्षण यात्रा 26 को आएगी चित्रकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जगद्गुरु शंकराचार्य की गौ संरक्षण यात्रा 26 को आएगी चित्रकूट
Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गौ संरक्षण यात्रा 26 मई को चित्रकूट पहुंचेगी। यह यात्रा गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की प्रमुख मांग के साथ 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी। 81 दिवसीय यह यात्रा 402 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
यात्रा का उद्देश्य गायों की दुर्दशा और गोशालाओं की खराब स्थिति पर ध्यान आकर्षित करना है। आयोजकों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सहित चित्रकूट जिले की गोशालाओं में मवेशियों की उचित देखभाल न होने से उनकी मौत हो रही है। यात्रा सबसे पहले बरगढ़ कस्बे पहुंचेगी, जहां शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह मऊ रामनगर होते हुए जिला मुख्यालय के सत्संग भवन पहुंचेगी। यहां पादुक पूजन और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम के जिला संयोजक इंदेश मिश्र और चित्रकूट मंडल संयोजक चंद्रशेखर अवस्थी ने युवाओं से गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस यात्रा में सनातन धर्म और गाय की रक्षा के लिए दो लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष बादल पयासी, महामंत्री अरुण मिश्र, बाराती लाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, यात्रा के बुंदेलखंड प्रभारी राहुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।