फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jabalpur won the tournament

Chitrakoot News: जबलपुर ने जीता टूर्नामेंट

Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur won the tournament
चित्रकूट। चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब व दीनदयाल शोध संस्थान की ओर से ग्रामोदय विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित किए जा रहे नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप 2024 के महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में रविवार को जबलपुर ने पूर्वांचल को 47 रन से हराकर कप पर कब्जा कर लिया। जबलपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 121 रन बनाए। पूर्वांचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए महक व तृप्ति ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में पूर्वांचल की पूरी टीम 18.2 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पूर्वांचल की काजल ने 27 व आकांक्षा ने 17 रन बनाए। जबलपुर की रिया यादव ने चार, जबकि मुस्कान सुरभि राजा व पायल ने एक-एक विकेट लिया। जबलपुर की मुस्कान को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बैटर का खिताब जबलपुर की आफिया खान को व बेस्ट बॉलर जबलपुर का खिताब रिया यादव को मिला। इसी तरह रीवा की प्रियंका को बेस्ट फील्डर और जबलपुर की आफिया खान को वूमेन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व विजेता टीम जबलपुर को विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, दीनदयाल शोध संस्थान अध्यक्ष संगठन सचिव अभय महाजन, राजेश्वरी दुबे, दिव्या त्रिपाठी भी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed