{"_id":"65888896eecd47b8060cd8f4","slug":"jabalpur-won-chitrakoot-challenge-cup-by-defeating-chandauli-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3825-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जबलपुर ने चंदौली को हराकर जीता चित्रकूट चैलेंज कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जबलपुर ने चंदौली को हराकर जीता चित्रकूट चैलेंज कप
Mon, 25 Dec 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब व डीआरआई के तत्वावधान में चल रहे चित्रकूट चैलेंज कप क्रिकेट में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला पूर्वांचल स्पोर्ट्स क्लब चंदौली व जबलपुर के मध्य खेला गया। इसमें जबलपुर की टीम ने आसान जीत दर्ज कर कप पर कब्जा कर लिया।
रविवार को सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के खेल मैदान में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, पूर्व महापौर सतना ममता पांडेय व डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स क्लब चंदौली ने प्रिया के 42, नैंशी के 21 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट खोकर 97 रन बनाए। जबलपुर की निकिता, काजल को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर की टीम ने आफिया के शानदार 49, दिव्या के 16 और वैष्णवी के 11 रनों के योगदान से निर्धारित लक्ष्य को 13.2 ओवर में केवल दो विकट खोकर प्राप्त कर लिया। आफिया को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट की बेस्ट बल्लेबाज जबलपुर की आफिया, बेस्ट बॉलर चंदौली की शुभम पाल, बेस्ट फील्डर चंदौली की प्रीति और वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट जबलपुर की आफिया रहीं। विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। चित्रकूट चैलेंज कप पुरुष वर्ग का फाइनल मैच भदोही और मैहर के बीच खेला जाएगा।