फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   issued in the interest of employees

कर्मचारियों के हित में जारी करें शासनादेश

Thu, 11 Aug 2016 10:41 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Thu, 11 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
 issued in the interest of employees
धरने को संबोधित करते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री जगबली सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रोन्नित वेतनमान की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्य छोड़कर तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


 तहसील परिसर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल में सहयोग करे। सरकार की वादाखिलाफी के कारण कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन


देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सरकार को शासनादेश जारी करना चाहिए। इस मौके पर जगबली सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, जगदीश वर्मा, नारायण सिंह, अशोक, राम बाबू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले के तमाम कार्यालयों के कक्ष सूने पड़े रहे। कर्मचारियों की संख्या न के बराबर रही। हड़ताल के चलते जिले के फरियादी भटकते रहे लेकिन वहीं तीन दिन तक हड़ताल रहने के कारण कई कर्मचारियों की चांदी भी रही।


लगभग पांच हजार हड़ताली कर्मचारियों में से धरना स्थल पर बमुश्किल एक हजार कर्मचारी नारेबाजी करते नजर आए। बाकी कर्मचारियों ने हड़ताल का फायदा छुट्टी के रूप में उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed