फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Investigation stalled over mobile chat and call details.

Chitrakoot News: मोबाइल चैट और कॉल डिटेल पर अटकी जांच

Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Investigation stalled over mobile chat and call details.
मऊ (चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बीसी सेंटर में लोगों को लालच देकर खाते खुलवाने और उन खातों में करीब 50 लाख रुपये का गलत तरीके से लेनदेन करने के मामले में जांच अटक गई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच मोबाइल नंबरों की डिटेल, चैट और बैंक लेनदेन पर अटकी हुई है। अब तक 23 खातों में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई है। 23 सितंबर को सामने आए मामले में आरोपी धवाड़ा निवासी राममनोहर ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और कमीशन का लालच देकर खाते खुलवाए थे। आरोपी ने सिम भी निकलवाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद खातों का इस्तेमाल फर्जी लेनदेन के लिए किया था। कई खाताधारकों को इसकी जानकारी तक नहीं थी कि उनके खाते में लाखों का लेनदेन हो रहा है। मामला सामने आने के बाद बाबूजी और मनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जांच में आरोपी के मोबाइल से 23 खातों की डिटेल भेजने की बात सामने आई, साथ ही छह मोबाइल नंबर भी संदिग्ध मिले हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा बैंक से हुए लेनदेन की डिटेल मांगी है। कुछ बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा चुकी है।

थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की बैटरी खराब होने से जांच में बाधा आ रही है। साइबर टीम की मदद से डिलीट चैट का डाटा रिकवर किया जा रहा है। बैंक से सभी संदिग्ध खातों की लेनदेन डिटेल मांगी गई है, लेकिन पूरी जानकारी नहीं मिलने से जांच धीमी है। दस्तावेज मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed