फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Investigation into scams of lakhs in MNREGA scheme started

मनरेगा योजना में हुए लाखों के घपले की जांच शुरू

Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Investigation into scams of lakhs in MNREGA scheme started
चित्रकूट। जिले के कई मजदूर मनरेगा के तहत की गई मजदूरी का भुगतान पाने को अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं सदर ब्लाक क्षेत्र के 10 गांवों में इस योजना में लाखों रुपये के घपले का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें कई प्रधान, सचिव व जेई अधिकारियों के रडार पर हैं। जिनको एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण व घपले की राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त दयाराम ने बताया कि सदर ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों में शिकायत के आधार पर मनरेगा अंतर्गत कराए गए कामों की जांच कराई गई। पांच सदस्यीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि मनरेगा के तहत लक्ष्य के मुताबिक काम नहीं हुआ है और इसकी धनराशि बिना काम कराए ही निकाल ली गई है। ऐसे में प्रथम दृष्टया प्रधान, सचिव व जेई की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

बताया कि लगभग 15 लाख का घपला जेई द्वारा किया गया है। लगभग 22 लाख का ग्राम प्रधानों व 15 लाख का घपला सचिवों द्वारा किया गया। इन सभी को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर रुपया जमा करने को पत्र भेजा गया है। घपले की धनराशि जमा न करने पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप पर निलंबन कर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed