{"_id":"69a1e1ed2a94a9d6480df0a0","slug":"instructions-to-withhold-one-days-salary-of-employees-found-without-uniform-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127687-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिना वर्दी मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिना वर्दी मिले कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
Fri, 27 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
27 सीकेटीपी-09- धनुष चौराहे पर सफाई नायक व जेई से जानकारी लेते एडीएम न्यायिक।
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के शुक्रवार को मुआयने में स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी को तमाम खामियां मिलीं। कहीं पर सफाई कर्मचारी नदारद मिले तो जहां पर सफाई मिली, वहां पर सफाई कर्मचारी बावर्दी नहीं मिले। जिस पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिया।
स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी अरुण कुमार ने शहर के विभिन्न स्थानों का मुआयना किया। निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही सामने आई। निरीक्षण में सीएमओ चौराहे व पुरानी कोतवाली चौराहा के पास सफाई में लगे कर्मचारी अनुज, बृजेश तय वर्दी में नहीं मिले। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए, वहीं पटेल चौक से नगर पालिका परिषद कार्यालय, चित्रकूटधाम तक निरीक्षण में एक भी सफाई कर्मचारी कार्यरत नहीं मिला।
रामपुरी वार्ड संख्या 20 और भारतपुरी वार्ड संख्या 18 में डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था का जायजा लेकर वाहन चालकों कुलदीप, प्रकाश और राजा से संचालन संबंधी जानकारी ली गई। इस दौरान डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन संख्या 04 में नंबर प्लेट नहीं पाई गई। इस पर सफाई निरीक्षक को सभी वाहनों में अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगाए जाने के निर्देश दिए गए। शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन स्रोत पर पृथक्करण के साथ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराए जाने के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
वार्ड संख्या 18 पुरानी बाजार में सफाई नायक श्रवण मलिक की उपस्थिति में भगवानदीन चौराहे से मस्जिद तक सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। पुरानी कोतवाली स्थित स्ट्रीट वेंडर जोन को पटरी से ऊपर दुकान न लगाने और पॉलीथिन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए। धनुष चौराहे पर टूटी और गंदी ग्रिल मिलने पर अवर अभियंता शुभम तिवारी को शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवा कुमार, सफाई नायक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।