फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Injured by beating an electrician

विद्युत लाइन सुधाने गये बिजली कर्मी को पीटकर किया घायल

Tue, 14 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Injured by beating an electrician
चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत विद्युत विभाग के परसौजा फीडर लाइन में आई खराबी से मंगलवार की दोपहर को 12 बजे से लाइट की आपूर्ति बंद हो गई। जिसको सुधारने के लिए चिल्ला गांव स्थित विद्युत तार में फाल्ट होने से उस गांव की विद्युत लाइन को काट ने गये बिजली कर्मी को क्षेत्र के कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। किसी युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दहशत भी मचाने का कार्य किया। यह घटना मंगलवार की देर शाम को हुई।
विज्ञापन

लोढ़वारा पावर हाउस के परसौजा फीडर लाइन में खराबी होने से दोपहर 12 बजे विद्युत की आपूर्ति बंद हो गई। परसैजा फीडर लाइन में कार्य करने वाला विद्युत कर्मचारी पहले बनी गांव में हुए फाल्ट को सुधारा। इसके बाद भी लाइन न चालू होने पर लाइन चेक किया गया तो चिल्ला गांव के पास विद्युत लाइन में फाल्ट पाया गया। जिसको सुधारने गए कर्मचारी के साथ कुछ युवकों ने पीट कर घायल कर दिया। कहा कि उनके क्षेत्र की विद्युत लाइन मत काटो। बताया जाता है कि दहशत मचाने के लिए एक युवक ने तमंचे से फायर भी किया। जानकारी होने पर 112 न पुलिस भी पहुंचकर घटना की जानकारी किया। अभी परसौंजा फीड़र क्षेत्र की विद्युत लाइन चालू नहीं हुई। जिससे 40 गांवों में अंधेरा छाया है। थानाध्यक्ष पहाड़ी रामाश्रय यादव ने बताया कि इस तरह की घटना उनकी संज्ञान में कोई नहीं हुई। अभी कोई विद्युत कर्मी तहरीर भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed