फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   industries

समस्याओं को चुनौती के रूप में लें, छोटे से शुरु करें व्यापार

Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
industries
चित्रकूट। यहां निवेश कर उद्यम को विकसित करने के अच्छे अवसर हैं। इसके लिए उद्यमियों को सुविधा व सुरक्षा मिलनी चाहिए। धर्मनगरी में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देकर हजारों लोगों का पलायन भी रोका जा सकता है। छोटे स्तर से व्यापार की शुरूआत कर बड़ा बन सकते हैं। जिले में उद्यम लगाने वालों को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी नन्द गोपाल नन्दी ने कही।
विज्ञापन

बुधवार को शहर से सटे कालूपुर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में आयोजित दो दिवसीय उद्यम समागम व ओडीओपी पर आधारित प्रदर्शनी का आरंभ जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होनें मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत उद्यम समागम में दस्तकारों के स्टॉलों को देखा। इसके बाद उन्होने कहा कि अभी तक उद्यमी चित्रकूट में पूंजी निवेश करने से डरते थे, लेकिन अब तस्वीर बदलेगी। उद्यमियों को जरूरी सुविधायें मुहैया कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में व्यापारी, उद्योग कर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। व्यापारियों को परेशान करने वाले दोषियों को सजा देने में पीछे नहीं हटेंगें। कहा कि उन्होंने अपने राजनीति के प्रारम्भ समय में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत एक लाख का लोन लिया था। बैंक से लेनेदेन अच्छा होना चाहिए। बैंक आपको मना नहीं कर सकता है। क्रेडिट बनाकर रखें और व्यापार क्षेत्र में जोखिम से नहीं डरना चाहिए। समस्या को चुनौती दें। लक्ष्य की पूर्ति व टर्नओवर अधिक से अधिक करना चाहिए।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सभी अपना कोई भी उद्यम बिना भय के लगाकर जीवन यापन खुशहालीपूर्वक करें। उद्यमियों को ऋण की समस्या बहुत होती है। बैंक से आसानी से ऋण नहीं मिलता है। जिससे उद्यमियों का मनोबल टूट जाता है। बैंकों के दृष्टिकोण में परिवर्तन की आवश्यकता है। एक जिला एक उत्पाद सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके द्वारा प्रत्येक जनपद के किसी एक उत्पाद को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। जिसमें जनपद चित्रकूट से लकड़ी के खिलौने को चुना गया है। इस उत्पाद के साथ-साथ अन्य उत्पादों के विकास पर भी जोर देना होगा। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि मिलकर उद्यमियों की समस्याओं का सामना किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि पर्यटन को बढ़ाने व पर्यटकों को बेहतर सुविधा व महौल मिले इसके लिए पूरा प्रयास है। बहुत सारे पर्यटन के प्रस्ताव पारित है। पूजा सामग्री के बाद जो फूल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं उसको भी उपयोग में लाकर अगरबत्ती का उद्योग लगाया जायेगा। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री ने एक जनपद एक उत्पाद में ऋण प्राप्त लाभार्थी को प्रमाण पत्र व ऋण के चेक का वितरण भी किया। इस मौके पर मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला, एसपी अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग एसके केसरवानी, सहायक निदेशक एमएसएनई वैभव खरे, जिला विकास अधिकारी आरएम त्रिपाठी सहित व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश खरे, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, प्रकाश केशरवानी, सरयू केसरवानी, अंकित केशरवानी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed