{"_id":"075eeeea5314a97e997af2798361a1ae","slug":"increase-the-limit-of-education-wright-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के अधिकार कानून का दायरा बढ़ाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के अधिकार कानून का दायरा बढ़ाएं
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैक्डोर ग्राम दलित शिक्षा समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है। इसमें बुंदेलखंड में शिक्षा के स्तर की जानकारी देकर प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
शिक्षा के अधिकार कानून के दायरे को व्यापक कर इसमें छह साल से नीचे और 18 साल तक के बच्चों को शामिल करने की बात भी कही गई है।
बुंदेलखंड शिक्षा अभियान के जिला संयोजक विक्रम सिंह ने कहा नेशनल कांफेडेरेशन आफ दलित आर्गनाइजेशंस (नैक्डोर) बुंदेलखंड के जिलों के दो सौ गांवों में 393 स्कूलों में यह अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
यहां पर शिक्षा की स्थिति अत्यंत खराब है। गांवों में शिक्षा का प्रसार नहीं हुुआ है। शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में नैक्डोर ने कुछ सुझाव भी दिए हैं।
इनमें शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उल्लिखित सभी प्रावधानों को लागू कर शिक्षा अधिकार कानून का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करने, स्कूल के दायरे से बाहर सभी बच्चों की पहचान कर उनका विशेष प्रशिक्षण कराने समेत अन्य सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन