फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Increase surveillance of CCTV cameras: DM

सीसीटीवी कैमरों की बढ़ाएं निगरानी: डीएम

Thu, 30 May 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Increase surveillance of CCTV cameras: DM
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक आनंद ने मतगणना स्थल राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कहाकि रैन बसेरा की तरफ सीसीटीवी कैमरे बढ़ाएं जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों विधानसभाओं की मतगणना टेबल, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, कूलर पंखा, प्रकाश व्यवस्था, मीडिया सेंटर आदि का जायजा लिया। एडीएम से कहा कि चित्रकूट व मानिकपुर विधानसभा के लिए मतगणना एजेंट व मतगणना कार्मिकों के मुख्य गेटों पर साइन बोर्ड भी लगाया जाए कि किस विधानसभा का कौन एजेंट, मतगणना कार्मिक प्रवेश करेगा। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरा के संचालन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम कर्वी सौरभ यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी कर्वी लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed