{"_id":"2bc302278b7bff77656308b43816567e","slug":"in-the-car-explosion-two-children-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में विस्फोट, दो बच्चे जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में विस्फोट, दो बच्चे जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कर्वी माफी गांव के मजरे चमड़ा मंडी में शनिवार को खड़ी
विज्ञापन
कार में अचानक विस्फोट हो गया। इससे दो बच्चे जख्मी हो गए। एक बच्चे की
दोनों हथेलियां बुरी तरह झुलस गई हैं। धमाका होते ही इलाके में सनसनी फैल
गई। मौके पर पहुंचे आला अफसरों ने जांच पड़ताल की। धमाके की वजह कार में
सुतली बम होना बताया जा रहा है।
कर्वी माफी के चमड़ा मंडी स्थित रामबाबू यादव के हाते में पुरानी कार खड़ी है। इसी परिसर में कुछ लोग किराए पर रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे परिसर में रह रहे बांदा जिले के गिरवां मंसूरी खखरेरी के मूल निवासी कमलेश पांडे का बेटा अंकित पांडे (14) और गोंडा जिले के मुजहरा के मूल निवासी कल्लू उर्फ प्रकाश यादव का बूेटा नितिन (3) खेलते हुए कार के पास पहुंचे।
इन बच्चों ने कार में रखी एक बोरी को हाथ लगाया। तभी अचानक धमाका हो गया। दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। अंकित की दोनों कलाइयां झुलस गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख इलाहाबाद रिफर कर दिया।
सूचना पाते ही जिलाधिकारी नीलम अहलावत, एसपी केशव कुमार चौधरी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड और बमनिरोधक दस्ते ने भी पड़ताल की। एसपी ने बताया कि कार से कुछ बरामद नहीं हुआ है। बच्चे कार के टूटे शीशे से अंदर घुसकर खेल रहे थे। ऐसा लगता है कि किसी ने इसमें देशी सुतली बम छुपाकर रखा था। बच्चों के छूने पर विस्फोट हो गया।