फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In Chitrakoot, there was a lock at the administrative gate of the university, students sitting on the dharna

चित्रकूट में विवि के प्रशासनिक गेट पर जडा ताला, धरने पर बैठीं छात्राएं

Thu, 20 Feb 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
In Chitrakoot, there was a lock at the administrative gate of the university, students sitting on the dharna
फोटो - 9 आर- विवि परिसर में प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगाने के बाद धरने पर बैठीं छात्राएं - फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के गर्ल्स हास्टल में गैस सिलिंडर रखने पर प्रतिबंध के विरोध में छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के गेट पर ताला लगाकर विरोध किया। लगभग डेढ़ घंटे तक विरोध प्रदर्शन कर छात्राएं वहीं धरने पर बैठीं रहीं। जानकारी होते ही विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के मनाने के बाद ही धरना खत्म हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीतापुर चौकी अंतर्गत सीतापुर में स्थित विश्वविद्यालय की छात्राओं ने शिक्षण कार्य शुरू होने के पहले एक साथ आकर प्रशासनिक गेट पर पहुंची। इसी बीच गेट पर ताला लगाकर छात्राएं धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने बताया कि हास्टल में गैस सिलिंडर रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। कई बार गर्म पानी करना या अन्य जरूरी काम के लिए चूल्हा जलाने की जरूरत पड़ती है। हर बार हर छात्रा हास्टल छोड़कर मेस नहीं जा सकती है। खासकर रात को तो और परेशानी होती है। छात्राओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर हास्टल प्रभारी सुनीता देवी समेत अन्य विवि के अधिकारी छात्राओं के पास पहुंचे। सभी ने उन्हें मनाकर ताला खोलने व अपनी कक्षाओं में जाने को कहा लेकिन छात्राएं नहीं मानीं। इसके बाद कुलपति प्रो.योगेश चंद्र दुबे ने आकर छात्राओं की मांग सुनी। कुलपति ने समझाया कि सिलिंडर हटाने के पीछे छात्राओं की ही सुरक्षा है। छात्राओं ने अपनी परेशानी बताई तब यह तय हुआ कि हास्टल के मीटिंग रूम में एक सिलिंडर रखा जाएगा। जिसे जरूरत होगी वह वहां आकर सिलिंडर व चूल्हे का प्रयोग कर सकेगा। कमरों में सिलिंडर नहीं रखा जाएगा। इसके बाद छात्राओं ने धरना खत्म कर दिया। विवि के पीआरओ एसपी मिश्रा ने बताया कि हास्टल के कमरों में सुरक्षा को लेकर गैस सिलिंडर हटाने का निर्णय लिया गया है। एक सप्ताह पूर्व ही एक कमरे में गैस सिलिंडर में आग लग गई थी लेकिन जानकारी होने पर तत्काल कई लोग पहुंचे थे और हादसा टल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed