{"_id":"5e1618bc8ebc3e87fa54f07b","slug":"in-bundelkhand-board-meeting-bundeli-army-will-put-up-issues-related-to-development-of-dharmanagri-chitrakutt-news-knp5371858176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुन्देलखण्ड बोर्ड की बैठक में बुन्देली सेना रखेगी धर्मनगरी के विकास परक मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुन्देलखण्ड बोर्ड की बैठक में बुन्देली सेना रखेगी धर्मनगरी के विकास परक मुद्दे
विज्ञापन
बुन्देली सेना रखेगी चित्रकूट विकास के मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड की बांदा में होने जा रही दो दिवसीय विशेष बैठक में धर्मनगरी से जुड़े विकास परक मुद्दों को बुन्देली सेना बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुन्देला के जरिये बैठक में रखेगी। इस बैठक में प्रदेश और केन्द्र सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्रियों को सहभागिता करनी है साथ ही मुख्यमंत्री का आना भी संभावित है।
बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि 10 और 11 जनवरी को बांदा में बुन्देलखंड विकास बोर्ड की बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें बुन्देलखंड में निवेश की संभावनायें तलाशी जायेगी। साथ ही बुन्देलखण्ड के समग्र विकास का खाका खींचा जायेगा। बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) राजा बुन्देला के जरिये चित्रकूट के विकास से जुड़ी मांगों को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। अजीत सिंह ने बताया कि राजा बुन्देला के पास पत्र भी भेजे गए हैं। इन पत्रों में तीर्थक्षेत्र, मंदाकिनी नदी, परिक्त्रस्मा मार्ग और तीर्थक्षेत्र के विभिन्न मठ-मंदिरों से जुड़ी मांगों के अतिरिक्त सिंचाई, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी कई मांगें की गई हैं। वाल्मीकि आश्रम लालापुर, गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मभूमि राजापुर से लेकर मठदर के भैरमबाबा आश्रम के विकास की मांग की गई है। साथ ही साथ कोल्हुआ को हिल स्टेशन के रूप में विकसित करने, धर्मनगरी में बेड़ीपुलिया, शिवरामपुर और भरतकूप समेत चार भव्य तोरणद्वार हाईवे में बनवाये जाने, वाटर एटीएम की व्यवस्था किये जाने, प्रीपेड बूथ बनवाये जाने, ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सुविधाओं की व्यवस्था के साथ-साथ टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था जल्द से जल्द किये जाने का अनुरोध किया गया है।