फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Illegal sand mining in the Mau region

मऊ क्षेत्र में खुलआम हो रहा है अवैध बालू खनन

Fri, 03 Nov 2017 11:11 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 03 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining in the Mau region
यमुना नदी में नाव से लाई जा रही बालू। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। यमुना नदी में मानक की अनदेखी कर बालू माफिया दिन रात नाव से सैकड़ों ट्रक बालू का अवैध ढुलान कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन कभी पड़ोसी जनपद कौशांबी और कौशांबी जनपद के अधिकारी चित्रकूट जिले के अधिकारियों पर बालू माफियाओं से सांठगंाठ करने की बात कर खुद को पाक साफ बता रहे हैं। सीओ मऊ का कहना है कि उनके क्षेत्र में अवैध बालू का ढुलान व खनन नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी कौशंाबी वाले ही दे सकते हैं। बातचीत की इस दोहरी रणनीति चलते खनन माफियां अधिकारियों को मोटा कमीशन देकर खुलेआम खनन कर रहे हैं।
पिछले दो माह से लगातार बालू माफियाओं की निगाह यमुना नदी की बालू पर है। बीच नदी में बालू निकालने के संसाधन कम पड़ने पर अब कई लोग नावों को ठेके पर लेकर बालू ढुलान करा रहे हैं। नाव से दिन रात बालू ढुलान कराई जा रही है। बराह कोटरा व बरियारी गांव के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांव के घाटों पर बड़ी छोटी लगभग दो दर्जन नाव लगातार बालू ढुलान करती हैं। शुक्रवार को अमर उजाला के अंक में खबर छपने के बाद सुबह थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह व आधा दर्जन से अधिक सिपाहियों के साथ यमुना नदी किनारे पहुंचे। पुलिस को देखते ही बालू ढुलान में जुटे लोग भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह सब कौशांबी जिले की सीमा में आता है। खनन व बालू ढुलान भी उसी क्षेत्र में हो रहा है। चित्रकूट क्षेत्र पर कड़ाई से रोक लगाई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस के जाते ही फिर बालू ढुलान तेजी से जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 खनन के नाम पर अधिकारी दे रहे हैं सफाई

चित्रकूट। इस मामले में मऊ एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि इस क्षेत्र में अवैध खनन व ढुलान नहीं होने देंगे। इस संबध में खनिज व पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी की जा रही है। सीओ मऊ विनीत सिंह ने दावा किया कि कौशांबी क्षेत्र के ही लोग उसी क्षेत्र में खनन व ढुलान कर रहे हैं। जो शिकायत कर रहे हैं वह सीधे उनके पास आकर जानकारी दें तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed