{"_id":"382664123be4edd8932ca4000605dbf6","slug":"if-problems-are-not-solved-then-highway-will-be-blocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न हुआ तो हाइवे करेंगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न हुआ तो हाइवे करेंगे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 11 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर तहसील मुख्यालय की समस्याओं पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। तीन सूत्रीय ज्ञापन में मुख्य रूप से सुरौंधा से बरगढ़ तक की सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई है, ताकि हादसों से बचा जा सके। भाजपाइयों ने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर नेशनल हाइवे जाम करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश चंद्र शुक्ला, सुनील कुमार मिश्र, अमितेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्र, अभिषेक द्विवेदी, अमितेश बाजपेयी, अमित पांडे आदि ने कहा कि सुरौंधा से बरगढ़ तक की सड़क बदहाल होने के कारण आएदिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने इस मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर कहा कि संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। इसके अलावा भाजपाइयों ने मऊ कसबे की विद्युत आपूर्ति सही कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
कहा कि भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से पेयजल संकट है। ज्ञापन में भाजपाइयों ने किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों के पास खाने को भी नहीं बचा है। इसके अलावा भाजपाइयों ने किसानों के बिजली के बिल माफ करने, बैंकों से जारी हो रही आरसी निरस्त कराने आदि मांगें भी रखी हैं। इनकी अनदेखी करने पर हाइवे जाम करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन