फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   If not given the lioness will soon hand over to RANIPUR

जल्द न मिली शेरनी तो होगी रानीपुर के हवाले

Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

पन्ना से भाग कर आई शेरनी को ढूंढने में अधिकारी अगर

विज्ञापन
नाकाम रहे तो पूरी संभावना है कि उसे रानीपुर वन्य जीव विहार को ही सौंप दिया जाएगा। अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार को भी दिन भर पन्ना व चित्रकूट के अधिकारी उसकी टोह लेते रहे।


लगभग एक सप्ताह से पन्ना टाइगर्स प्रोजेक्ट से भाग कर आई शेरनी की तलाश दो प्रशिक्षित हाथी समेत प्रशिक्षित अधिकारी व वन विभाग के पुलिस कर्मी कर रहें हैं।

 उसके गले में पडे़ ट्रांसमिशन से लगातार मिल रही लोकेशन के आधार पर उसे रानीपुर के जंगल में एक तालाब के पास पाया गया। अंधेरा होने के कारण वहां तक वनकर्मी नहीं पहुंच सके।


पन्ना टाइगर्स प्रोजेक्ट के निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि शेरनी के लापता होने की जानकारी दिल्ली तक हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण कमेटी की बैठक में अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लिया गया।


 जिसमें उसका जल्द पता लगाने पर जोर दिया गया है। पूरी संभावना है कि यदि जल्द शेरनी का पता नहीं चला तो उसे रानीपुर वन्य जीव विहार के हवाले ही कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed