{"_id":"5759be7f4f1c1bca389c608e","slug":"if-not-complete-the-goal-of-12-farm-ponds-stop-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 तक पूरा करें खेत तालाब का लक्ष्य नहीं तो रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 तक पूरा करें खेत तालाब का लक्ष्य नहीं तो रुकेगा वेतन
अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
निर्देश देतीं डीएम मोनिका रानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने खेत तालाब योजना का जो लक्ष्य रखा था, उसमें अभी तक सिर्फ एक तालाब तैयार हो सका है। जिससे नाराज डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर काम करें नहीं तो संबधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। मालूम हो जिले में 250 खेत तालाब का लक्ष्य है। जिसमें लोढ़वारा में किसान आलोक द्विवेदी ने एक खुद के प्रयास से पूरा कराया है।
डीएम मोनिका रानी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खेत तालाब योजना के अधिकारियों के साथ बैठक ली। कुल 250 खेत तालाब के लक्ष्य में कर्वी प्रथम का लक्ष्य 83, कर्वी द्वितीय का 83 व चित्रकूट का 84 है। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश भूमि संरक्षण लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाए हैं। जिस पर नाराज डीएम ने कहा कि जो भी लक्ष्य के सापेक्ष खेत तालाब खोदाने का काम दिया गया है। वह इसी सप्ताह युद्धस्तर पर काम चलाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें।
यदि कोई समस्या हो तो अवगत करा दें। कुछ अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी न मिलने से काम पूरा नहीं हो पाया तो डीएम ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि खनिज अधिकारी से संपर्क करके जेसीबी की व्यवस्था कराए। 12 जून को दोबारा बैठक होगी। जिसमें समस्या नहीं सुनी जाएगी और वेतन भी रोके जाएंगे। यदि किसान का चयन खेत तालाब में हो गया है और वह इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं तो उनको कारण बताओ नोट्सि दें।