{"_id":"ed77d78088604110d04fd2c5e2dc803f","slug":"if-accused-are-not-caught-with-in-15-days-then-result-will-be-moovemrnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में आरोपी न पकड़े गए तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में आरोपी न पकड़े गए तो आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरी कटनासा स्थित मोबाइल टावर के सुरक्षा ठेकेदार इंदू की हत्या के मामले में अब तक कोई खुलासा न होने पर व्यापारियों ने एएसपी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने पंद्रह दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
14 मई को कैरी कटनासा थाना रैपुरा अंतर्गत टावर के सुरक्षा ठेकेदार विपिन कुमार सिंह उर्फ इंदू की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का दावा तो किया लेकिन अभी भी उसके हाथ खाली हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम गुप्ता की अगुवाई में व्यापारी एएसपी आरडी चौरसिया से मिले।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि अभी तक पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि इंदू की हत्या किसने की। एसओ सिर्फ मामले को टरका रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि अगर पंद्रह दिन के अंदर मामले का खुलासा न किया गया तो राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की अगुवाई में जिले में व्यापारी धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी करेंगे।
विज्ञापन
एएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द इस मामले में खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर ललित जायसवाल, रविराज गुप्ता, धीरू गुप्ता, नारायन गुप्ता, हरीगोपाल केशरवानी, शेषू जायसवाल, राकेश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, पप्पू केशरवानी, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।