फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   iew of Prayagraj Kumbh in Dharmanagari also

धर्मनगरी में भी दिखा प्रयागराज कुंभ सा नजारा

Mon, 04 Feb 2019 11:24 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव धर्मनगरी में भी दिखा प्रयागराज कुंभ सा नजारा
धर्मनगरी में भी दिखा प्रयागराज कुंभ सा नजारा Published by: akhilesh अखिलेश यादव Updated Mon, 04 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
iew of Prayagraj Kumbh in Dharmanagari also
स्नान - फोटो : Amarujala

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सोमवती मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने जब मंदाकिनी में डुबकी लगाई तो वह अनुपम छटा किसी कुंभ के नजारे से कम नहीं थी। सर्द हवाओं से बिना डरे जैसे ही श्रद्धालु रामघाट पहुंचे तो मानो सूर्यदेव भी मजबूर हुए और पूर्ण प्रकाश के साथ सामने आ गए। सुबह 11 बजे तक तो मौजूद हजारों सुरक्षाकर्मियों के नियंत्रण में सब कुछ रहा लेकिन दोपहर बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। परिक्रमा मार्ग से लेकर रामघाट गुप्त गोदावरी और शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर से रामघाट तक के छह किमी का सफर दो घंटे में पूरा हुआ।  
सोमवती मौनी अमावस्या पर प्रयागराज की तरह यहां भी नजारा देखने को मिला। मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु परिवार सहित धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में डुबकी लगा पूजा पाठ किया। इसके बाद भगवान कामता नाथ के दर्शन किया। कामदगिरी की परिक्रमा लगाकर तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। यूपी व एमपी के अधिक भारी व सुरक्षाबल जगह-जगह तैनात रहे।  
विज्ञापन


ट्रेन और बसें हाउस फुल  
चित्रकूट। मौनी अमावस्या पर शासन-प्रशासन ने चार अतिरिक्त ट्रेन व 50 अतिरिक्त बसें चित्रकूट के लिए चलाई थीं। सोमवार को जब श्रद्धालुओं का रेला रामघाट पहुंचा तो में ट्रेन व बसे पूरी तरह से यात्रियों से भरी देखी गई। रेलवे स्टेशन पर अच्छी खासी भीड़ श्रद्धालुओं की रही। बस स्टैंड से हर दस मिनट में रोडवेज चल रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम एसपी लेते रहे जायजा
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने मेला स्थल का निरीक्षण का व्यवस्था संभाली। इसी प्रकार दो जिले चित्रकूट व सतना क्षेत्र में बसी धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मनमाना किराया वसूला  
चित्रकूट। प्रशासन ने किराया निर्धारित किया लेकिन ई रिक्शा व टेंपो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। ओवरलोड सवारियां बैठाकर वाहन शहर से गुजरते रहे। कई स्थानों पर यात्रियों से किराए को लेकर चालकों से विवाद भी हुआ।  

दोपहर बाद उमड़ी भीड़, ट्रेन हुई लेट   
चित्रकूट। दोपहर बाद अधिक भीड़ उमड़ी। बताया जा रहा है कि अधिकतर श्रद्धालुओं ने पहले प्रयागराज में गंगा में स्नान किया। इसके बाद चित्रकूट पहुंचकर मंदाकिनी में डुबकी लगाई। शाम छह बजे तक रामघाट की ओर जाने वाले सभी मार्ग पर जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण ट्रेनें भी लेट हुई। मेला स्पेशल के अलावा प्रयाग से चित्रकूट आने वाली पैसेंजर चार घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। कई यात्रियों ने ट्रेन की छत पर बैठकर सफर भी किया हालांकि चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पर जीआरपी के जवानों ने डंडे फटकार कर श्रद्धालुओं को ट्रेन की छत से नीचे उतारा।  

पति की दीर्घायु के लिए लगाई परिक्रमा  
चित्रकूट। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सोमवती अमावस्या पर पीपल के वृक्ष की परिक्रमा लगाई। जिसमेें विधि विधान से पूजा किया। इसके बाद 108 परिक्रमा लगाई। जिले के सभी स्थानों पर सुबह से महिलाओं ने नहाधोकर पूजन के लिए थाली लेकर घर के आस पास मंदिरों व पीपल के वृक्ष के पास पहुंची।  


अजब-गजब रहा नजारा
चित्रकूट। मौनी अमावस्या पर धर्मनगरी का अजब-गजब नजारा रहा। रामघाट पर कहीं अलाव तापते श्रद्धालुओं के बीच मौजूद कुछ साधू संत की उपस्थिति रही। खोया पाया केंद्रों में लोग अपने बिछडे़ परिजनों की तलाश में मौजूद रहे। चोर उचक्कों की चांदी रही। नया गांव थाने से लेकर सीतापुर पुलिस चौकी में कई श्रद्धालु इसी बात की शिकायत करने पहुंचे थे कि उनका बैग- मोबाइल चोरी हो गया है। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की है। साधू संतों के अलावा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed