{"_id":"4956c6c3ccf21df19639ac587004c734","slug":"hundred-foot-high-mountain-truck-dropped-two-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फीट ऊंचे पहाड़ से गिरा ट्रक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ फीट ऊंचे पहाड़ से गिरा ट्रक, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 30 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की धुंध में ट्रक को बैक करते समय पीछे नहीं देख पाने पर ट्रक लगभग सौ फीट नीचे खाई में जा गिरा। इससे चालक के साथ एक मजदूर की मौत हो गई। कुछ देर परिजनों ने शव उठाने को लेकर होहल्ला किया पर पुलिस के समझाने के बाद लोग मान गए।
विज्ञापन
घटना मंगलवार सुबह तड़के पांच बजे की है। गोंड़ा (भरतकूप) निवासी साबिर अली (35) पुत्र हमतउल्ला मजदूर बुद्धराज (35) पुत्र शिवकुमार और भूरेलाल के साथ गिट्टी लोड करने भौरा पहाड़ गया था। चढ़ाई में ट्रक लोड करने के लिए ट्रक बैक करते समय कोहरे की वजह से चालक ठीक से नहीं देख पाया और ट्रक लगभग सौ फीट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
इससे ट्रक में मौजूद साबिर और बुद्धराज की मौके पर ही मौत हो गई। भूरेलाल ट्रक में मौजूद नहीं होने की वजह से बच गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक से टायर निकलकर ऊपर आ गया था।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों ने कुछ देर तक खदान मालिक को वहां बुलाने के लिए होहल्ला किया पर चौकी इंचार्ज केपी सिंह के मुताबिक तहरीर देने और रिपोर्ट लिखने के आश्वासन के बाद ये लोग मान गए। बुद्धराज थाना पहाड़ी के खैरी गांव का था और यहां साबिर के घर में अपने चचेरे भाई भूरेलाल के साथ रहकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।