{"_id":"608bf8918ebc3ecfc918a173","slug":"hospital-covid-19-staff-cmo-oxygen-chitrakutt-news-knp6260431200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर तो है पर स्टाफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर तो है पर स्टाफ नहीं
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के कोविड अस्पताल खोह में सारे संसाधन मौजूद हैं। बावजूद इसके सामान्य मरीज को ऑक्सीजन मुश्किल से मिल रही हैं। अस्पताल में वेंटिलेटर तो पर संचालन करने वाला स्टाफ नहीं है। ऐसे में मरीजों को बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया जाता है।
जनपद में मौजूदा समय पर डेढ़ हजार से अधिक की संख्या में कोरोना संक्रमित है। 200 बेड वाले कोविड अस्पताल खोह में भर्ती कई मरीज व उनके तीमारदारों ने सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया हैं। इस कारण कई संक्रमितों की मौत भी हो चुकी हैं। एक तीमारदार ने बताया कि मरीज को ऑक्सीजन कमी के चलते भर्ती कराया है। देखरेख में कोई भी स्टाफ व डाक्टर मौके पर नहीं आ रहा है।
इस मामले में प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सभी सुविधाएं मरीजों को दी जाती हैं। वेंटिलेटर तो अस्पताल में मौजूद है लेकिन इसके संचालन के लिए ट्रेंड स्टाफ की जरूरत होती है, जो 24 घंटे काम कर सके। हाल में 15 नए मरीजों को भर्ती किया गया है। (संवाद)