फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hoodlum encounters with Babli Coal gang, four members arrested

डाकू बबुली कोल गैंग से मुठभेड़, चार सदस्य दबोचे

Fri, 14 Jun 2019 11:35 PM IST
chitrakoot Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Hoodlum encounters with Babli Coal gang, four members arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। डकैतों ने पुलिस टीम पर बम से हमला कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार सदस्यों को दबोच लिया है। इनके कब्जे से दो तमंचा कारतूस व देसी बम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने मारकुंडी के जंगलों में गुरुवार की रात को घेराबंदी कर दी। रात लगभग 8 बजे तक पुलिस टीम को जानकारी हो गई थी कि गैंग मौजूद है। इसके बाद देर रात को मारकुंडी थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम व मानिकपुर थाना प्रभारी केशव प्रसाद दुबे, एंटी डकैती टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना मिली कि बबुली कोल गैंग के कुछ सदस्य छिरिहा बांध के पास लगे पहाड़ पर सती माता मंदिर में बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर थानाध्यक्ष मारकु ंडी ने प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
 दोनों थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बल के साथ सती माता के मंदिर के पास पहुंचे तो उन्हें आवाज सुुनाई दी। जिसमें एक व्यक्ति कह रहा था कि फूलचंद्र अब काफी समय हो गया हैं ज्यादा देर करेंगे तो दरवाजे बंद हो जायेंगे एवं अंधेरा हो जाएगा। जिससे डकैती डालने व माल ढोने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा व्यक्ति बोला कि मुखबिर घर देखने गया हैं। आता ही होगा। इस पर पुलिस ने डकैतों को आत्म समर्पण के लिए ललकारा तो डकैतों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी। बमों से हमला किया गया।


पुलिस बल ने रणनीति बनाकर डकैतों की गिरफ्तारी एवं पुलिस बल ने चार डकैतों को पहाड़ के नीचे मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
 दबोचे गए गैंग के सदस्यों में फूलचंद्र पुत्र झल्ला कोल निवासी हरसेड थाना मझगवां जिला सतना, उमेश कोल पुत्र त्रिवेणी कोल निवासी बाबुपुर थाना मझगवां, दीपक कुमार साहू पुत्र मनहरण साहू निवासी भौरा माता थाना साजा जिला बेमेसराय छत्तीसगढ़, विजय कुमार कोल पुत्र दीनाप्रसाद कोल निवासी तिहाई थाना कोटर जिला सतना को दो तमंचा, कारतूस एवं बम के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को इन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed