फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hindi is the language of the common man, adopt it only

जन सामान्य की भाषा है हिंदी इसे ही अपनाएं

Tue, 14 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the language of the common man, adopt it only
चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में हिंदी सप्ताह के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि चित्रकूट हिंदी भाषी क्षेत्र है और आज पूरे देश में हिंदी बोली जाती है। यह भाषा जन सामान्य की है और आसानी से लोगों को समझ में आती है।
विज्ञापन

बताया कि सर्वप्रथम तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश स्व कुंवर बहादुर अस्थाना ने अक्तूबर 1975 में हिंदी में ऐतिहासिक निर्णय वीरेंद्र कुमार सिंह चौधरी बनाम जिला मजिस्ट्रेट इलाहाबाद घोषित किया। तब से आज तक हिंदी में पूरी प्रगति के साथ कार्य हो रहा है। भारतवर्ष व पूरे विश्व में हिंदी सशक्त भाषा के रूप में अपना स्थान कायम कर चुकी है। यहीं कारण है कि दक्षिण भाषी देश व पश्चिमी देश भी अपनी पुस्तकाें, चलचित्रों व लेखों को हिंदी में अनुवादित कर प्रकाशित कर रहे है। मौजूदा समय में हंसी के पात्र बनने के बजाय जन सामान्य की भाषा हिंदी में कार्य करने, लिखने, पढ़ने के साथ अपनी राष्ट्रभाषा में कार्य करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। अन्य भाषाओं का तिरस्कार करने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों ने हिंदी को राष्ट्र भाषा व जन-जन की भाषा बनाने पर बल दिया। गोष्ठी का संचालन सिविल जज अरुण कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed