{"_id":"60a944188ebc3e74f612d179","slug":"highway-per-car-ki-bhidant-3-ki-maut-chitrakutt-news-knp6298635182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार पिकअप की भिड़ंत, दो बारातियों की मौत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार पिकअप की भिड़ंत, दो बारातियों की मौत 6 घायल
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को बांदा से बरातियों को लेकर लौट रही कार में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई, पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें मृतक चालक की पुत्री की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। देर शाम मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया है। जिले के अफसरों को पीड़ित परिजनों की सहायता के निर्देश दिए हैं।
जिले के पहाड़ी थाना अंतर्गत अरछा बरेठी गांव निवासी गोरे राजपूत की बरात शुक्रवार को बांदा जिले के लामा गांव गई थी। विदाई के बाद शनिवार की दोपहर को बरात कार समेत अन्य वाहनों से लौट रही थी। जैसे ही कार भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से तरबूज लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद के कार में फंसे बरातियों को बाहर निकाला, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। रास्ते में अरछा बरेठी गांव निवासी रामलखन राजपूत (60) व उसके नाती अनुपम (6) पुत्र राजकरण की मौत हो गई। जबकि कार चालक राजकरण (35) पुत्र भोड़े प्रसाद राजपूत, उसकी पुत्री प्रतिज्ञा (12) को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। रास्ते में राजकरण की मौत हो गई।
वहीं अरविंद (40) पुत्र शिवचरण, कल्लू (31) पुत्र शिवचरण निवासी अरछा बरेठी व ओरा गांव निवासी हरिश्चंद्र (26) पुत्र देवी प्रसाद, बबेरू शास्त्री नगर जिला बांदा निवासी सुधीर (36) पुत्र शिवकृष्ण को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भरतकूप थाना प्रभारी कृपानंदन शर्मा ने बताया कि पिकअप गाड़ी का चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया है। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। दुर्घटना के बाद आधे घंटे के लिए यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ था जिसे बाद में बहाल करा दिया गया है।