{"_id":"44b2c3de6c1406f8058f7b2f6de558d6","slug":"highway-jammed-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर हाइवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद को लेकर हाइवे जाम किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
शोभा सिंह का पुरवा में रास्ते को लेकर विवाद उलझता
विज्ञापन
जा रहा है। कथित तौर पर रास्ता बंद करने का विरोध करने वालों ने शनिवार को
हाइवे पर जाम कर दिया।
एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने पहुंचकर लोगों को समझाया और साथ ही कागजात देखकर इस पर निर्णय देने की बात कही। गौरतलब है कि शोभासिंह का पुरवा में एक रास्ते को लेकर लोगों का विरोध है।
इनका कहना है कि पचास साल से इस पर उनका आना-जाना है, अब इस पर अवैध निर्माण कर लाल प्रताप सिंह इसे बंद कर रहा है। उधर, सिद्धपुर निवासी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी यह भूमिधरी है।
वे विकास प्राधिकरण से पास नक्शे पर निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास जमीन के वैध कागजात हैं। अगर कोई अधिकारी लिखित से उनके निर्माण को अवैध बता दे तो वे स्थायी रूप से काम रुकवाने को तैयार हैं।