फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hemraj on the post of president, Shivshankar won in secretary

अध्यक्ष पद पर हेमराज, सचिव में शिवशंकर की हुई जीत

Mon, 23 Dec 2019 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Hemraj on the post of president, Shivshankar won in secretary
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को हुई मतगणना में हेमराज सिंह अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा शिव शंकर उपाध्याय सचिव, राकेश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संदीप पांडेय कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजयी हेमराज सिंह को 187 वोट और दूसरे नंबर पर रहे जगत नारायण पांडेय को 170 वोट मिले। हेमराज सिंह 17 वोट से विजयी हुए। सचिव पद पर शिवशंकर उपाध्याय को 230 वोट और दूसरे नंबर पर रहे दीप श्रीवास्तव को 140 वोट मिले। शिवशंकर उपाध्याय 90 वोटों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश प्रकाश शुक्ला 234 वोट पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन

दस वर्ष से ऊपर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर पर त्रिभुवन नाथ व अवधेश यादव, दस वर्ष से नीचे कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुण मिश्रा व अमित मिश्रा चुने गए। संयुक्त प्रशासनिक पद पर शत्रुघ्न प्रसाद , संयुक्त प्रबंधन प्रवक्ता पद पर शिवनरेश व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर कमला कांत पांडेय चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ कनिष्ठ सदस्य निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एल्डर कमेटी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल पाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव, चुनवाद प्रसाद, अनिल कुमार श्रीवास्तव, नीरू गुप्ता, सीपी गुप्ता व संदीप पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed