{"_id":"59c2adea4f1c1b9b688b5bb6","slug":"headquarters-to-meet-24-hour-electricity-by-september-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 सितंबर तक मुख्यालय को मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 सितंबर तक मुख्यालय को मिलेगी 24 घंटे बिजली
चित्रकूट
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
विद्युत समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता(स्टोर) एके सिंह ने बातचीत करते सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सुधीर कुमार के प्रतिनिधि के रूप में जिले में पहुंचे अधीक्षण अभियंता(स्टोर) एके सिंह ने 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का भरोसा दिया। यह भी कहा कि ग्रामीण इलाके में कम से कम 12 बिजली आपूर्ति होगी।
धर्मनगरी के पर्यटक बंगले मेें बुधवार को अधीक्षण अभियंता से सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बिजली समस्या पर बातचीत की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता(स्टोर) एके सिंह सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। राजापुर बिजलीघर में एक सप्ताह में नई बिजली की मशीने लग जाएगी। इसके लिए सरधुआ बिजली घर की मशीन बदली जाएगी। राजापुर का कैपिसिटर दो दिन में चालू हो जाएगा। जर्जर तारों को बदलने का कार्य गुरुवार से शुरू हो जाएगा। लघु डाल नहरों को 24 बिजली मिलेगी। अगले सप्ताह से किसानों को नए बिजली के ट्रांसफार्मर मिलना शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।