फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Head constable of district jail commits suicide in chitrakoot

चित्रकूटः जिला जेल के हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी की

Thu, 01 Oct 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Head constable of district jail commits suicide in chitrakoot
चित्रकूट। जिला जेल में तैनात हेड कांस्टेबल ने गुरुवार को जेल कालोनी के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पीकर जान दे दी। जेलर ने हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर ने बताया कि बेटे से विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के परशुराम कालोनी नई आबादी निवासी राकेश चतुर्वेदी (55) पुत्र ओंकारनाथ चतुर्वेदी जिला कारागार रगौली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी खत्म कर वह जेल कालोनी स्थित अपने कमरे पहुंचे।
विज्ञापन

वहां मौजूद छोटे भाई प्रवेश को सामान लाने के लिए बाजार भेज दिया। इसी बीच राकेश ने जहरीला पदार्थ पी लिया। बाजार से लौटे प्रवेश ने भाई को कमरे में अचेत अवस्था में देखा, तो उसने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जेलर ने सिपाहियों की मदद से राकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई प्रवेश ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले फोन कर उसे बुलाया था।

वह कुछ दिनों से गुमसुम थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पुत्र से विवाद होने की बात सामने आ रही है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed