फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Havoc in 49 schools; notebooks and textbooks lie in the rubble.

Chitrakoot News: 49 स्कूलों में तबाही पढ़ रही ककहरा, मलबे में कॉपी-किताबें

Sat, 05 Sep 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Havoc in 49 schools; notebooks and textbooks lie in the rubble.
05 सीकेटीपी-12-तरौहा स्थित विद्यालय में बाढ़ के बाद जमी गंदगी। संवाद
05 सीकेटीपी-12-तरौहा स्थित विद्यालय में बाढ़ के बाद जमी गंदगी। संवाद
विज्ञापन


05 सीकेटीपी-13-बाढ़ के पानी खराब हुई किताबों व रजिस्टर को दिखाती प्रधानाचार्य। संवाद

05 सीकेटीपी-14- मलबे से घिरे बच्चों के झूले। संवाद
मंदाकिनी की बाढ़ से कर्वी के 41 और पहाड़ी के 8 स्कूलों में घुसा पानी
-किताबों से लेकर स्मार्ट क्लास तक बर्बाद

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मंदाकिनी की भीषण बाढ़ ने सैकड़ों घरों और दुकानों के साथ अब 49 स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई पर भी ब्रेक लगा दिया है। जिले में कर्वी के 41 और पहाड़ी ब्लॉक के आठ प्राथमिक विद्यालयों में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे किताबों से लेकर फर्नीचर तक बर्बाद हो गया। कल तक जहां बच्चे पढ़ाई करते थे, वहां अब तबाही ककहरा पढ़ रही है। बच्चों की कॉपी-किताबें तक मलबे में बर्बाद हो चुकी हैं।
बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान नगरीय क्षेत्र तरौंहा के प्राथमिक विद्यालय इस्लामियां में हुआ है। यहां बेंच से लेकर स्मार्ट क्लास की दो एलईडी टीवी, लाइब्रेरी की किताबें और रसोई का पूरा सामान पानी में डूबकर खराब हो गया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सोहानी देवी ने बताया कि कक्षाओं में पानी भरने से भारी मलबा जमा हो गया है। सफाई कराई जा रही है। भीगने से फर्नीचर फूल गया है, किताबें और रजिस्टर खराब हो गए हैं। इस स्कूल में 89 बच्चे पढ़ते हैं। बाढ़ से फर्नीचर खराब होने के कारण पढ़ाई ठप है। बच्चों के झूले तक मलबे में दबे हैं।
विज्ञापन

इसी परिसर में चलने वाले 47 बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र में भी बाढ़ ने तबाही मचाई। बच्चों के बैठने, खेलने और खाना पकाने का सारा सामान खराब हो गया।
---
एक दो रोज में शुरू होगा शिक्षण कार्य
मूसलाधार वर्षा से पूरे जिले में आई बाढ़ ने 49 परिषदीय विद्यालयों को डूबो दिया। प्रभावित हुए इन विद्यालयों में कितने बच्चे हैं, इसका आंकड़ा जुटाया जा रहा है। जहां तक प्रभावित हुए विद्यालयों में शिक्षण कार्य का सवाल है, तो संबंधित स्कूलों की सफाई कराई जा रही है, एक दो रोज में वहां पर फिर से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
स्कूलों में साफ-सफाई चल रही
कर्वी के 41 और पहाड़ी ब्लॉक के आठ विद्यालय बाढ़ से घिरे थे। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। सभी स्कूलों में साफ-सफाई चल रही है।- रंजना शुक्ला, बीएसए, चित्रकूट

05 सीकेटीपी-12-तरौहा स्थित विद्यालय में बाढ़ के बाद जमी गंदगी। संवाद

05 सीकेटीपी-12-तरौहा स्थित विद्यालय में बाढ़ के बाद जमी गंदगी। संवाद

05 सीकेटीपी-12-तरौहा स्थित विद्यालय में बाढ़ के बाद जमी गंदगी। संवाद

05 सीकेटीपी-12-तरौहा स्थित विद्यालय में बाढ़ के बाद जमी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed