फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Har-Har Gange coined in Pilgrimage spot

तीर्थक्षेत्र में गूंजा हर-हर गंगे

Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Mon, 08 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Har-Har Gange coined in Pilgrimage spot
मौनी अमावस्या पर तीर्थक्षेत्र हर-हर गंगे और कामतानाथ भगवान के जयकारे से गूंज उठा। सोमवती अमावस्या भी होने के कारण सूर्योदय से पहले गुलाबी ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। मनौती पूरी होने की कामना लेकर श्रद्धालुओं ने कामदगिरी की परिक्रमा की। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का निरंतर निरीक्षण कर अधिकारियों से स्थिति के बोर में पूछते रहे। 
विज्ञापन


माघ माह की सोमवमी अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं का हुजूम रामघाट पर दिखाई पड़ा। मंदाकिनी में डुबकी लगाते ही घाट पर मां गंगे व कामतानाथ के जयकारे गूंजने लगे। लाखों श्रद्धालुओं ने मतगयेंद्रनाथ स्वामी का जलाभिषेक कर कामदगिरी की परिक्रमा की। यूपी व एमपी क्षेत्र से श्रद्धालुओं की भीड़ आती रही, ऐसे में प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम कम पड़ गए। श्रद्घालुओं की भीड़ इतनी थी कि आवागमन के साधन कम पड़ गए। ऐसे में श्रद्घालु ट्रेन व बस की छतों पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी किए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नीलम अहलावत व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मेला क्षेत्र की निगरानी करते रहे। रविवार की देर रात से ही मेला क्षेत्र में वनवे कर दिया गया था। सोमवार को शाम तक टेपों व बस से तीर्थक्षेत्र में यात्रियों को यहां से वहां ले जाया गया। भीड़ का सर्वाधिक दबाव रामघाट व कामदगिरी मुख्य द्वार पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेशों का नहीं दिखा असर
डीएम व एसपी के तमाम आदेश के बावजूद टेपों व डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी जारी रही। यातायात पुलिस चालकों की अराजकता का तमाशा देखती रही। उनके सामने से वाहनों की छतों पर बैठकर व लटककर यात्री आते जाते रहे। कुछ टेपों चालकों ने बताया कि जब यातायात विभाग को अलग खर्चा दिया गया है तो डर किस बात का। वहीं सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि सभी टेपों चालकों को सख्त निर्देश हैं कि सवारी लटकाएं नहीं। मेले में कुछ स्थानों से शिकायत मिली हैं, कार्रवाई की जाएगी।  


पति, पुत्र की दीर्घायु की कामना
मौनी अमावस्या सोमवार को होने के कारण इसका महत्व बढ़ गया। नदी स्नान के बाद महिलाओं ने पति व पुत्र के दीर्घायु की कामना को लेकर सुबह से पीपल के वृक्ष पर 108 फेरे लगाकर पूजा की। इसके बाद विधि विधान से पूजन किया। तीर्थक्षेत्र में सभी पीपल के वृक्ष के आसपास सोमवार को महिलाओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed