फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Halley Maw Block Head chair

हिली मऊ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी

Thu, 20 Jul 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Thu, 20 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Halley Maw Block Head chair
अविश्वास जताते बीडीसी। - फोटो : अमर उजाला
मऊ विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख शिवाकांत त्रिपाठी के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। जिसमें विकास कार्यो में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। कुल 81 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 58 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

       भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव के नेतृत्व में मऊ ब्लॉक के बीडीसी ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र मेें आरोप लगाया है कि समेरा व चितरवार में ग्राम पंचायत में डब्लू बीएम रोड का कार्य ब्लॉक प्रमुख ने अपने चहेतों को देकर 39 लाख का बंदरबांट किया है। ददरी में इंटर लाकिंग के कार्य में धांधली की गई है। ब्लॉक परिसर में लेखागार का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें पुराने ईटों व पुरानी सरिया लगाई गई है। इसके साथ विकास कार्यों की योजना बनाते समय सदस्यों को सूचना नहीं दी जाती।
विज्ञापन

       अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दिये पत्र के समय भारतीय जनता पार्टी के  जिला प्रभारी पुरूषोत्तम पांडेय, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, शक्ति प्रताप सिंह,रवि त्रिपाठी, केशरी सिंह,  संदीप द्विवेदी, राजेश पयासी, कमला द्विवेदी, रमाशंकर और कृष्णबली चौबे मौजूद रहे।क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नेतृत्व भागवत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रपंचायत सदस्य सिया शुक्ला, मिथलेश कुमार, उर्मिला देवी, रमाशंकर, राजेश कुमार, माताबदल, सीता देवी, राजधर, शारदा प्रसाद, बेटा, राजू, शिव बहादुर, कमल सिंह,  कृष्ण बली,शारदा प्रसाद, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आया दूसरा अविश्वास
 जिले में कुल पांच ब्लॉक हैं। जिसमें सभी में सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख हैं। प्रदेश में सरकार बदलते ही सदर ब्लॉक प्रमुख चंद्रकिशोर पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ चुका है। अब बुधवार को मऊ ब्लॉक प्रमुख शिवाकांत के खिलाफ भी दो तिहाई  से ज्यादा सदस्यों ने अविश्वास जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed