फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gupt Godavari cave closed for four days, devotees disappointed

Chitrakoot News: चार दिन से बंद गुप्त गोदावरी गुफा, श्रद्धालु मायूस

Tue, 29 Sep 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 29 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gupt Godavari cave closed for four days, devotees disappointed
फोटो 28 सीकेटीपी 06 गुप्त गोदावरी में गिरता पानी। आर्काइव। - फोटो : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर पैदलयात्रा निकालते कांग्रेस जिला एवं महानगर इकाई अध्यक्ष,पदाधिकारी। स्रोत-स्वयं
चित्रकूट। प्रसिद्ध गुप्त गोदावरी धाम की प्रथम गुफा में चट्टान से पत्थर गिरने की घटना के बाद 24 सितंबर की शाम से श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। चार दिन बीतने के बाद भी मौके पर कोई जांच टीम नहीं पहुंची। उधर, गुफा बंद होने से श्रद्धालु मायूस हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश के बीच गुफा में पानी के रिसाव के कारण चट्टानों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं। पहली गुफा में शंकर जी मंदिर के पास तीन बड़े पत्थर गिरे थे, वहीं खटखटा चोर की सीढ़ियों के पास भी करीब 30-40 किलो वजन के पत्थर गिरे थे। रामदरबार के नीचे चट्टान में दरार दिखाई देने के बाद मझगवां एसडीएम ने सुरक्षा के मद्देनजर गुफा बंद करा दी थी।
विज्ञापन

प्रशासन ने विशेषज्ञों की जांच के बाद ही गुफा खोलने की बात कही है, लेकिन चार दिन बाद भी जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालु बाहर से ही लौटने को मजबूर हैं। जांच और सुरक्षा रिपोर्ट को लेकर स्पष्ट समय सीमा सामने न आने से श्रद्धालुओं और स्थानीय कारोबारियों में असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed