फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   gram panchayat officer assaulted in block premises

ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी से मारपीट

Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat officer assaulted in block premises
पहाड़ी (चित्रकूट)। बरात घर न दिए जाने से नाराज कुछ युवकों ने ब्लॉक परिसर में घुसकर ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई कर दी। ब्लॉक कार्यालय में तोड़फोड़ करने के भी आरोप लगे हैं। घायल ग्राम पंचायत अधिकारी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कलवलिया के ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम दास शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को पहाड़ी ब्लॉक कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे। अचानक अशोह गांव से कुछ भाजपाई नेता साथियों के साथ स्कार्पियो से आए और गालीगलौज शुरू कर दी। मारपीट करते हुए धमकी दी कि कार्यों की जांच कराएंगे। मारपीट करने के साथ ही तोड़फोड़ की। इसमें फर्नीचर, कंप्यूटर सहित अभिलेखों को क्षति पहुंची है। यह देख कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

डीपीआरओ तुलसीराम, बीडीओ पीड़ित कर्मचारी के साथ थाने पहुंचे। वहां पहले से भाजपाई मौजूद थे। घायल ग्राम पंचायत अधिकारी ने दी तहरीर में बताया कि भाजपा कार्यकर्ता ने शादी समारोह के लिए बरात घर की मांग की थी। जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेने की बात कही। इस पर वह नाखुश था। सूचना पर पहुंचे राजापुर सीओ एसपी सोनकर ने घटना की पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तहरीर में भाजपा नेताओं का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed