{"_id":"60c2514a8ebc3e2781501f07","slug":"gram-panchayat-member-beaten-snatched-cash-chitrakoot-news-knp633415362","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य को पीटा छीनी नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सदस्य को पीटा छीनी नगदी
विज्ञापन
फोटो-10- घटना की जानकारी देता घायल ग्राम पंचायत सदस्य रामप्रताप विश्वकर्मा। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पंचायत चुनाव में हार से आक्रोशित हारे प्रत्याशी के परिजनों ने ग्राम पंचायत सदस्य पर हमला कर दिया। आरोप है कि जेब में रखी नगदी भी छीन ली।
सदर कोतवाली के कांडीखेरा निवासी रामप्रताप विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में उसे जीत मिली है। इससे आक्रोशित हारे प्रत्याशी और उसके परिजन आए दिन गाली गलौज करते हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह वह मुख्यालय से सब्जी लेकर साइकिल से गांव जा रहा था। गांव के पास आरोपियों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिये।
जानकारी होने पर भाई और बेटा बचाने पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। बताया कि कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बाद पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया, लेकिन रिपोर्ट की नकल नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई कि कोतवाली पुलिस आरोपियों को मामूली धारा में कार्रवाई कर पकड़ना नहीं चाहती है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।