फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government institutions being sold to industrialists

Chitrakoot News: उद्योगपतियों को बेचे जा रहे सरकारी संस्थान

Fri, 10 Mar 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 10 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Government institutions being sold to industrialists
चित्रकूट। सरकारी संस्थाओं को अडानी समूह व अन्य प्राइवेट सेक्टर में बेचे जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजबहादुर को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। इसके बाद सदर तहसील पहुंचकर बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण संस्थान एसबीआई/एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह व अन्य उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही है। गरीब व माध्य वर्ग की पूंजी जोखिम में है जबकि कांग्र्रेस पार्टी हमेशा गरीबों के लिए कार्य किया है। सेवा दल के जिलाध्यक्ष चुनबाद प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकारी संपत्ति को नीलम कर उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही है। टे्रनें ठेके पर चलाई जा रही है। देश की जनता का पैसा लेकर विदेशों में भाग जाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जाती बल्कि जनता के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वस्तुओं पर आए दिन कर लगाया जा रहा है। जिससे महंगाई बढ़ रही है। व्यापारियों के हित में कोई योजना पास नहीं की गई। जिससे व्यापार चौपट हो रहा है। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर त्रियुगी नारायण शुक्ला, शिव गुलाम वर्मा, मानवेंद्र सिंह पटेल व अरूण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed