फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government doing great work for farmers - Keshav

किसानों के लिए बेहतरीन काम कर रही सरकार- केशव

Mon, 06 Nov 2017 11:52 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 06 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Government doing great work for farmers - Keshav
जनसभा में मौजूद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amarujala

विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सरकार अपने -अपने इलाके में किसानों को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रहीं हैं। केंद्र की प्रधानमंत्री सिंचाई योजना से बुंदेलखंड के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वह जिले की सीमा से सटी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां विधायक प्रेम सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि बिरसिंहपुर के बाद सती अनुसुइया क्षेत्र में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की योजना चलाई गई है। कई बार मध्य प्रदेश सरकार के कामों से यूपी सरकार को सीख भी मिलती है। खासकर मनरेगा व अन्य क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने बेहतर काम किया है। केंद्र सरकार की योजनाआें को सही तरीके से क्रियांवयन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


 धर्मनगरी का होगा पूर्ण विकास - शिवराज
चित्रकूट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धर्मनगरी के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कुछ काम बाकी हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरभंग आश्रम में पंगत में भोजन किया। विरसिंहपुर से लेकर मझगवां तक विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि चित्रकूट विधानसभा का उपचुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। तमाम मंत्रियों के साथ ही अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डेरा डाल दिया है। वह वहां मंगलवार को भी रहेंगे। सोमवार को उन्होंने बिरसिंहपुर से लेकर मझगवां के बाद धार्मिक नगरी गुप्तगोदावारी व अनुसूइया आश्रम के आस पास गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed