फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Government and historical buildings bathed in tricolor light

तिरंगे की रोशनी में नहाए सरकारी और एतिहासिक भवन

Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government and historical buildings bathed in tricolor light
फोटो-8- शहर के नई दुनिया में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा-संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आजादी के अमृत महोत्सव पर बरहा के हनुमान मंदिर पंचायत भवन खोही परिक्रमा मार्ग से जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कामदगिरि तिरंगा परिक्रमा यात्रा की। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यूपी 112 की टीम की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। महिला पुलिस टीम ने भी स्कूटी से तिरंगा यात्रा निकाली। जिले के सरकारी व एतिहासिक भवन तिरंगे की रोशनी से नहाए हैं जो सभी के आक र्षण का केंद्र हैं। कई स्कूल कालेज व ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कामदगिरि परिक्रमा तिरंगा यात्रा देश के प्रति श्रद्धा को परिलक्षित करेगी। कामदगिरि स्वच्छता समिति व गायत्री शक्तिपीठ के संचालक राम नारायण त्रिपाठी व समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी ने सभी का स्वागत किया। यात्रा में एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएसडीएम राजबहादुर, तहसीलदार कर्वी राजेश कुमार पाठक, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, ईओ राम अचल कुरील, एसआई केके शुक्ला, जिला समन्वयक शिवा कुमार, ग्राम खोही पंचायत के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन

जनपद के पेट्रोल पंप, जिला कलेक्ट्रेट, पीडब्ल्यूडी भवन, आबकारी विभाग, मऊ, कर्वी, मानिकपुर ब्लाक, अमृत सरोवर, जिला पूर्ति कार्यालय ,टूरिस्ट बंगला रामघाट, विद्युत घर, जिला जेल, गुंता बांध, रसिन बांध, जिला कमांडेंट कार्यालय आदि विभिन्न प्रतिष्ठानो, वाणिज्यिक स्थानों को तिरंगे से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय के रोवर रेंजर्स, एनएसएस के छात्र, छात्राओं सहित प्राथमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की भी उपस्थिति रही।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता के नेतृत्व में अखंड हिंद फौज की टीम ने तिरंगा यात्रा निकाली। कामदगिरी पब्लिक स्कूल, पं. साधो प्रसाद विद्यालय, कर्पूरी ठाकुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में तिरंगा यात्रा निकली।

राजापुर कस्बे के कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सात संकुल के शिक्षकों ने राष्ट्रीय गान के बाद बाइक रैली निकाली। श्री सदगुरु सेवा संघ जानकीकुंड से संबंधित स्कूल के बच्चों ने शहीदों की प्रतिमूर्ति की झांकी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed