फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Glee show voters, 61.43 percent polling

वोटरों में दिखा उल्लास, 61.43 फीसदी मतदान

Thu, 23 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 23 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Glee show voters, 61.43 percent polling
मुख्यालय के पुरानी बाजार के बूथ में मतदान पर्ची दिखाते लोग - फोटो : Amar ujala

लोकतंत्र के महापर्व पर इस बार मतदाताओं ने वोटों की बारिश की। लोकसभा व पिछले विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को पीछे छोड़ते हुए इस बार 63 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की चित्रकूट व मानिकपुर सीट के कुल 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। देर रात तक इन मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। दोनों विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों में जनसुविधाएं न होने पर कुछ घंटों के लिए मतदान का बहिष्कार हुआ। दो बूथों की ईवीएम ने भी धोखा दिया।

विज्ञापन


इससे आधे घंटे तक वोटिंग प्रभावित रही। पूरे चुनाव में डाकुओं से प्रभावित इलाके में अजीब सी खामोशी के साथ मतदान हुआ। मतदान का बहिष्कार करने वाले मतदाताओं को चुनाव प्रेक्षक कृष्णकुमार, बरासत सलीम, जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी व एसपी डीपी सिंह ने समझाकर मतदान कराया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह से ही धर्मनगरी के सभी बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। सीतापुर के पोद्दार इंटर कालेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोही के दो बूथ में ईवीएम मशीनों से बीप की आवाज न आने की शिकायत मिली तो लगभग आधे घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। इसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर मशीन दुरुस्त की। मानिकपुर, मऊ के अलावा मुख्यालय के कई बूथों में रोशनी के पर्याप्त इंतजाम न होने से अंधेरे में ही मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों विधानसभा क्षेत्र के केकरमार, अमरपुर, खप्टिहा और पथरामानी गांव के मतदाताओं ने सड़क बिजली व पानी की समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया। जानकारी होते ही प्रेक्षक, डीएम व एसपी गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मतदान कराया। इन सेेंटरों पर दो से चार घंटे तक मतदान रुका रहा।


दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में खामोशी से मतदाता लाइन में लगा रहा और गांव की गलियों में बैैठे बुजुर्गों के चेहरे के भाव ऐसे रहे जैसे कुछ जानते ही नहीं। कई बार कुरेद कर दस्युओं के फरमान की बात पूछी गई तो सभी टालमटोल करते रहे। इन सबके बीच सुबह से शाम तक बूथों में वोटों की बारिश होती रही। जिसका नतीजा यह रहा कि निर्धारित अवधि शाम पांच बजे के बाद भी मानिकपुर और भरतकूप क्षेत्र के दो दर्जन बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। पांच बजे तक मतदान 61.5 प्रतिशत रहा तो अंतिम आंकडे़ मिलने पर यह 63 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसके बाद सभी पोलिंग पार्टियों ने सीलबंद ईवीएम को रामायण मेला परिसर में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराया। यह क्रम देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed