Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Girlfriend hangs herself after boyfriend sends fake death video boyfriend commits suicide

नाटक बना हकीकत: प्रेमी ने मौत का झूठा वीडियो भेजा तो प्रेमिका ने लगाई फांसी, Video देख प्रेमी ने भी दे दी जान

Mon, 19 Jan 2026 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 10:53 PM IST
सार

दिलोदिमाग को झकझोर देने वाली यह अजीबोगरीब घटना यूपी के चित्रकूट स्थित बरगढ़ थाना क्षेत्र और जयपुर से जुड़ी है। बरगढ़ क्षेत्र के खोहर का मजरा गुर्दावान का पुरवा निवासी 25 वर्षीय अंकित तिवारी का बरगढ़ कस्बा निवासी 22 वर्षीय नंदनी तिवारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

विज्ञापन
Girlfriend hangs herself after boyfriend sends fake death video boyfriend commits suicide
लड़का जयपुर में तो लड़की थी चित्रकूट में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी युगल की 17 फरवरी को शादी थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। किसी बात पर प्रेमी ने अपनी मौत का स्वांग रचा और उसी का वीडियो प्रेमिका को भेज दिया। इससे डरी प्रेमिका ने जान दे दी तो प्रेमी ने भी गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों की हो चुकी थी शादी तय
दिलोदिमाग को झकझोर देने वाली यह अजीबोगरीब घटना यूपी के चित्रकूट स्थित बरगढ़ थाना क्षेत्र और जयपुर से जुड़ी है। बरगढ़ क्षेत्र के खोहर का मजरा गुर्दावान का पुरवा निवासी 25 वर्षीय अंकित तिवारी का बरगढ़ कस्बा निवासी 22 वर्षीय नंदनी तिवारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों की शादी तय कर दी गई थी। 17 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का जयपुर में करता था काम...लड़की पढ़ती थी 12वीं में 
परिजनों के मुताबिक जयपुर में रहकर काम कर रहे अंकित और राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ रही नंदनी के बीच रविवार रात करीब एक बजे फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो अंकित ने नंदनी को डराने के लिए फंदे पर लटकने का वीडियो बनाकर उसे भेज दिया। यह देख सदमे में आई नंदिनी ने अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे के छल्ले से फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
वीडियो कॉल पर नंदनी को ऐसा करते देख अंकित ने भी फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया। खोहर गांव के प्रधान रामनरेश पाल ने घटना की पुष्टि की है। उधर युवक के परिजन शव लेने जयपुर गए हैं। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि तहरीर मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed