{"_id":"623a125df3dd950382227f77","slug":"girl-gang-raped-report-filed-on-four-chitrakoot-news-knp6869304188","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक अर्द्धनिर्मित मकान में अन्य जिले से आई युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेहोशी हालत मे छोड़कर भागे। होश में आने के बाद युवती ने स्थानीय लोगों की मदद से थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भी पड़ोसी जिले के हैं।
कौशांबी जिले के एक गांव की युवती मंगलवार की सुबह चित्रकूट आई थी। दोपहर को घर जाने के लिए कर्वी में वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी युवती के परिचित दो बाइक सवार आये और साथ चलने के लिए कहा। आरोप है कि पहाड़ी थाना अंतर्गत खुटौरा के पास मकान में ले जाकर जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि बेहोश होने पर आरोपी वहीं छोड़कर चले गए। होश में आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत पांडेय ने बताया कि चार आरोपियों फतेहपुर जिले के एक गांव निवासी सोमू, दीपू, गुलजारी व राजाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चुनावी रंजिश से मामले को जोड़कर देख रही है।