फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Gift of Rs 6.98 crore to Panchayats, relief to villagers

Chitrakoot News: पंचायतों को 6.98 करोड़ की सौगात, ग्रामीणों को राहत

Wed, 08 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 08 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gift of Rs 6.98 crore to Panchayats, relief to villagers
चित्रकूट। विकास के लिए शासन ने 6.98 करोड़ से अधिक की धनराशि अनटाइड फंड के लिए जारी किया है। इससे 328 ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली, खड़ांजा, सोलर लाइट, ओपेन जिम के उपकरण खरीदने सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। अब ग्राम पंचायतें स्थानीय जरूरतों व प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिले के पांच विकास खंड कर्वी, मऊ, रामनगर, मानिकपुर व पहाड़ी ब्लाक की 328 ग्राम पंचायतों में विकास के लिए छह करोड़ 98 लाख 93 हजार 766 रुपये जारी किए हैं। इससे गांवों में मूलभूत सुविधाएं पूरी होगी। प्रधानों को विकास कार्य के लिए बजट का रोना नहीं होगा। जनता खुलकर प्रधान से कार्य कराने के लिए कह सकेगी। इससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विज्ञापन

अनटाइड फंड से ग्राम पंचायतें मुख्य रूप से खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, जल निकाली की समुचित व्यवस्था में सुधार, सार्वजनिक जल स्रोतों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने व उनकी मरम्मत, सभा के लिए मंच का निर्माण सहित अन्य अतिआवश्यक वाले कार्यों को ग्राम पंचायतें करा सकेंगी। साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण निश्चय योजना अंतर्गत किसी वार्ड या पंचायत में रास्ता या नाली का निर्माण अधूरा है तो उसको भी अनटाइड फंड से पूरा कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ रमेश गुप्ता ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के लिए धनराशि आ गई है। किस ग्राम पंचायत को कितनी धनराशि मिली है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। प्रधानों को पहले आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed