{"_id":"60c0fc4e8ebc3ee48c04de3e","slug":"gav-me-mmtam-chitrakoot-news-knp633210848","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में छाया मातम, दोनों बेटियां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में छाया मातम, दोनों बेटियां गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फालोअप
पिता का अंतिम संस्कार, बेटियां प्रयागराज रेफर
मंगलवार को स्कार्पियो की टक्कर से इनकम टैक्स कर्मी की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भौंरी (चित्रकूट)। सड़क हादसे में मृत इनकम टैक्स कर्मी का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं घायल दोनों बेटियों की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। इस दौरान गांव में गमगीन माहौल बना रहा।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को रगौली निवासी कुलदीप श्रीवास्तव बाइक से अपनी दोनों बेटियां मोना व कशिश के साथ अपनी बड़ी बेटी के ससुराल ऐंचवारा जा रहे थे तभी हाईवे पर बगरेही के पास सामने से आई अनियंत्रित स्कार्पियों ने टक्कर मार दी थी। भाजपा का झंडा लगा, काले शीशे व भाजपा ध्वज के रंग की नंबर प्लेट वाली स्कार्पियो को छोड़कर आरोपी भाग निकले थे। हादसे में कुलदीप की मौत हो गई जबकि उसकी दोनों बेटियां मौत व जिंदगी से जंग कर रहीं हैं। थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कहा है कि बृहस्पतिवार को तहरीर देंगे। दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कार्पियो को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।