Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Garbage will be removed from Station Road, encroachment from Dhanush Square

Chitrakoot News: स्टेशन रोड से हटेगा कचरा, धनुष चौराहे से अतिक्रमण

Thu, 05 Nov 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be removed from Station Road, encroachment from Dhanush Square
चित्रकूट। दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से पहले प्रशासन ने शहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने रेलवे स्टेशन रोड और धनुष चौराहे का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी व सड़क पर बने गड्ढे देख डीएम ने नाराजगी जताई। नगर पालिका कर्वी के अधिशासी अधिकारी राजकिशोर प्रसाद को तत्काल कूड़े के ढेर हटवाने व आसपास व्यापक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी से कहा कि स्टेशन रोड पर वाहनों की वजह से जाम नहीं लगना चाहिए। नगर पालिका की टीम ने अस्थाई बस स्टॉप तक अतिक्रमण हटाया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. कंचन, एसडीएम अजय यादव, अधिशासी अधिकारी प्रांतीय खंड के जितेंद्र सिंह, कोतवाल अभयराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed