फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year...

Chitrakoot News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना...

Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year...
चित्रकूट/राजापुर/बरगढ़। जिले में बनाया जा रहा गणेश उत्सव पर्व मंगलवार को समाप्त हो गया। शहर सहित बरगढ़, राजापुर सहित अन्य स्थानों में पंडाल में बैठी प्रतिभाओं को झमझम बारिश के बीच तालाबों में विसर्जित किया गया। गणपति बप्पा मोरया अलगे बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

शहर के नई बाजार, बल्दाऊगंज सहित अन्य स्थानों में बैठी मूर्तियों को राणातालाब में विर्सजित किया गया। वही बरगढ़ कस्बे में बाजार में बैठी गणेश प्रतिभा को विर्सजित किया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अलगे बरस तू जल्दी आना की जयघोष करते रहे। इस मौके पर रितेश केसरवानी, विनीत केसरवानी, राकेश, प्रकाश, बृजैश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वही राजापुर कस्बा में भी गणेश की मूर्ति का विसर्सन करने के डीजे की धुन के बीच शोभायात्रा निकाली। जय गणेशके जयकारे लगाए। सेंधना बाबा तालाब में पूजा पाठ करने के बाद गणेश प्रतिमा का विर्सजन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान लगे रहे।वही मानिकपुर,भरतकूप,मऊ क्षेत्र में भी गणेश प्रतिभा का विजर्सन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------
धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई
चित्रकूट।जिले में भगवान विश्कर्मा की जयंती धूमधाम से विश्वक र्मा समाज ने मनाया। जिसमें उनकी पूजा पाठ कर प्रसाद का वितरण किया। लोकनिर्माण विभाग में यंत्रों की पूजा की गई।

उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा ने शहर के शंकर बाजार स्थित गल्लामंडी में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष मिटठू लाल विश्वकर्मा, राजकिशोर, दिनेश, शिवसूरत, चंद्रपाल, शिवसागर, मान सिंह आदि मौजूद रहे। वही कई अन्य संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। धर्मनगरी के विश्वकर्मा धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
------------------------------------------------------
बुढ़वा मंगल में हनुमानधारा में भक्तोंं ने किया दर्शन
चित्रकूट। बुढवामंगल पर्व में हनुमानधारा में भी बड़ी संख्या मे भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां प्रसाद का वितरण भी किया गया।इसी तरह से धर्मनगरी क्षेत्र के बरहा के हनुमान जी, शिवरामपुर क्षेत्र के लैनाबाबा, सहित पहाड़ी क्षेत्र के नांदिन के हनुमान, राजापुर के संकट मोचन मंदिर में पूजा पाठ की गई। कई स्थानों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। शहर के सिविल लाइन में भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed